CSK vs KKR IPL 2024: मैच के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे एमएस धोनी, चेपॉक स्टेडियम में फैंस मचाया कोहराम, देखें वीडियो

CSK vs KKR IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम में खेले जा रहे सीएसके बनाम केकेआर आईपीएल 2024 मैच के दौरान एक बार फिर प्रशंसकों की उन्हें बल्लेबाजी करते देखने की इच्छा पूरी की. शिवम दुबे के 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट होने के बाद एमएसडी बल्लेबाजी करने आए. चूंकि धोनी निचले क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, इसलिए उनके आने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन इस दिग्गज ने अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया और उन्हें खुश होने का मौका दिया. इस समय स्टेडियम में धोनी के आगमन से कोतुहल मच गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो देखें: