VVS Laxman ने मोहम्मद सिराज की जमकर प्रशंसा की, कहा- उनके पास लंबे स्पेल तक गेंदबाजी करने की क्षमता

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के अंदर लंबे स्पेल तक गेंदबाजी करने की क्षमता है क्योंकि उनके पास रफ्तार, उछाल और मूवमेंट है. उन्होंने कहा कि सिराज की यही चीजें उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाता है.

वीवीएस लक्ष्मण (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 20 मई: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के अंदर लंबे स्पेल तक गेंदबाजी करने की क्षमता है क्योंकि उनके पास रफ्तार, उछाल और मूवमेंट है. उन्होंने कहा कि सिराज की यही चीजें उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाता है. लक्ष्मण ने सियासत डेली से कहा, " मोहम्मद सिराज एक कलात्मक गेंदबाज हैं जो गेंद को अलग-अलग तरह से स्विंग कराने की प्रतिभा रखते हैं. किसी भी गेंदबाज के अंदर दो चीज होनी चाहिए. पहली तो यह कि उनके अंदर बॉल को स्विंग कराने की क्षमता होनी चाहिए और दूसरी तेज गेंदबाजों को लंबे स्पेल तक गेंदबाजी करने में सक्षम होनी चाहिए. सिराज के अंदर ये दोनों चीजें हैं. उनके पास बेहतरीन स्टेमिना है. वह तीसरा स्पेल भी पहले दो स्पेल जैसा ही डालते हैं."

उन्होंने कहा, " रफ्तार, उछाल और मूवमेंट.तीनों चीजों को लंबे समय तक निरंतर जारी रखने की क्षमता सिराज को खतरनाक गेंदबाज बनाता है. बल्लेबाज के पास संभलने का आराम करने का कोई समय नहीं होता. सिराज बार-बार आते रहते हैं और उसी खतरनाक अंदाज में बल्लेबाज पर अपनी गेंदों से वार करते रहते हैं. यही वजह है कि वो अपने तीसरे स्पेल में भी विकेट लेते हैं. ये किसी भी अच्छे तेज गेंदबाज का एक खास गुण है." भारत के लिए 134 टेस्ट मैच खेलने वाले लक्ष्मण ने कहा कि सिराज विश्व क्रिकेट में एक शानदार गेंदबाज बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे मोहम्मद सिराज एयरपोर्ट से सीधे पिता की कब्र पर पहुंचे, नम आखों से दी श्रद्धांजलि (See Pic)

उन्होंने कहा, " अगर वह अगले कुछ साल तक इसी तरह से कड़ी मेहनत करना जारी रखते हैं तो सिराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं. उनके अंदर विश्व क्रिकेट में खूब नाम कमाने की क्षमता है."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड