पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए फिर से खेलना चाहते हैं Mohammad Amir, मैदान में आने से पहले रखी शर्त

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और उनके मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के हटने के बाद ही वह पाकिस्तान के लिए फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं. टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर 'मानसिक उत्पीड़न' का आरोप लगाते हुए पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी.

मोहम्मद आमिर (Photo Credits: Getty Images)

इस्लामाबाद, 19 जनवरी: तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य कोच मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) और उनके मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के हटने के बाद ही वह पाकिस्तान के लिए फिर से क्रिकेट खेल सकते हैं. टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट पर 'मानसिक उत्पीड़न' का आरोप लगाते हुए पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. उन्होंने कहा था कि वह मौजूदा पीसीबी प्रबंधन की देखरेख में नहीं खेलना चाहते हैं. हालांकि आमिर अब अपने संन्यास लेने वाली बात से यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

28 वर्षीय आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, 'मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं केवल तभी पाकिस्तान के लिए फिर से खेलूंगा जब इस टीम प्रबंधन को हटा दिया जाएगा. इसलिए कृपया अपनी खबरों को बेचने के लिए फेक न्यूज मत फैलाइए."

यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर और हैरिस सोहेल व्यक्तिगत समस्याओं के कारण इंग्लैंड दौरे से हटे

आमिर ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर कहा था, 'मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया. मुझे नहीं लगता कि मैं मौजूदा प्रबंधन के रहते खेल सकता हूं. मैं अभी के लिए क्रिकेट छोड़ रहा हूं. मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है. इसे झेल नहीं सकता.'

आमिर 2009 में टी-20 विश्व कप और 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2010 में स्पॉट फिक्सिंग के कारण उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था और इसके बाद उन्होंने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड