Sachin Tendulkar at Shri Kashi Vishwanath Temple: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करते नजर आएं सचिन तेंदुलकर, कपिल देव समेत कई दिग्गज, स्टेडियम के शिलन्यास के लिए पहुंचे है वाराणसी

Sachin Tendulkar at Shri Kashi Vishwanath Temple: 23 सितंबर को शहर पहुंचने के बाद सचिन तेंदुलकर ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. मास्टर ब्लास्टर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए वाराणसी की यात्रा की है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, पूर्व क्रिकेटर मंदिर में पूजा करते नजर आ रहे हैं, जहां सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर जैसे लोग मौजूद थे. वीडियो में बीसीसीआई सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी सचिन के पास खड़े नजर आए.

वीडियो देखें: