Malaysia vs Singapore 1st T20 2025 Scorecard: मलेशिया ने सिंगापुर को 28 रन से हराया, वीरनदीप सिंह बने जीत के हीरो, देखें स्कोरकार्ड
मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में मलेशिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सिंगापुर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज पहला टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Malaysia National Cricket Team vs Singapore National Cricket Team 1st T20 2025 Scorecard: मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में मलेशिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सिंगापुर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज पहला टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में मलेशिया ने सिंगापुर को 28 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मलेशिया ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की. मलेशिया की ओर से वीरनदीप सिंह ने 48 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं गेंदबाजी में गेंदबाजी में विजय उन्नी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इसे जीत के साथ मलेशिया अब अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है. वहीं सिंगापुर को अब अपने अगले मैच में वापसी करनी होगी.
मैच की बात करें तो मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. मलेशिया की ओर से वीरनदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सैयद अज़ीज़ ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए. वहीं अहमद अकील 25 रन का योगदान दिया. इसके अलावा ज़ुबैदी ज़ुल्किफ़्ले 8 रन, मुहम्मद सियाहदत 12 रन और शार्विन मुनियांडी ने 6 रन का योगदान दिया. वहीं सिंगापुर की ओर से गेंदबाजी में दक्ष त्यागी ने 4 ओवर में 38 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा शुभम प्रधान, असलान जाफ़री, जॉन्टी स्कॉट इग्गो और चंद्रमौली श्रीदेव को 1-1 विकेट मिला.
171 रन के जवाब में सिंगापुर की टीम 6 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और 28 रन से मैच हार गई. सिंगापुर की ओर से जॉन्टी स्कॉट इग्गो ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. वहीं मलेशिया की ओर से विजय उन्नी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

