लियाम प्लंकेट ने कहा- जोफ्रा आर्चर को वर्ल्ड कप के लिए टीम में मिलनी चाहिए थी जगह

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट (Liam Plunkett) को लगता है कि 24 साल के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को विश्व कप टीम में जगह मिलनी चाहिए थी क्योंकि प्लंकेट के मुताबिक आर्चर बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके रहने से टीम और बेहतर होती.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट (Liam Plunkett) को लगता है कि 24 साल के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को विश्व कप टीम में जगह मिलनी चाहिए थी क्योंकि प्लंकेट के मुताबिक आर्चर बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके रहने से टीम और बेहतर होती. आर्चर को 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए इंग्लैंड (England) टीम में नहीं चुना गया लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम में जगह बना पाने में जरूर सफल रहे.

उन्होंने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 पदार्पण करते हुए 29 रन देकर दो विकेट लिए थे. साथ ही रन आउट भी किया था. इस मैच में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने प्लंकेट के हवाले से लिखा है, "अगर वो आपकी टीम में होते तो आप एक बेहतर टीम होते. वह बेहतरीन गेंदबाज हैं. उन्होंने आज इस बात को साबित किया. उन्होंने अच्छी तेजी से और अच्छी जगहों पर गेंदबाजी की. वह 93 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक भी पहुंचे. ऐसा प्रदर्शन आप हर दिन नहीं देखते."

यह भी पढ़ें- ब्रेट ली ने वर्ल्ड कप से पहले दी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को ये सलाह

पाकिस्तान और इंग्लैंड दूसरे वनडे में शानिवार को आमने-सामने होंगे. प्लंकट से पहले इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने पहले ही कहा था कि आर्चर को विश्व कप टीम में शामिल किया जाना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड