UAE से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारीयों ने Krunal Pandya को रोका, जानें क्या है पूरा मामला

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या को आज युएई से लौटते वक्त मुंबई स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोक दिया गया है. खबरों की माने तो उनके पास युएई से लौटते वक्त तय मात्रा से ज्यादा सोना बरामद हुआ है.

क्रुनाल पांड्या (Photo Credits: IANS)

मुंबई, 12 नवंबर: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या (Krunal Pandya) को आज युएई (UAE) से लौटते वक्त मुंबई स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोक दिया गया है. खबरों की माने तो उनके पास युएई से लौटते वक्त तय मात्रा से ज्यादा सोना (Gold) बरामद हुआ है. फिलहाल उनके साथ मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.

बता दें कि अगर आप संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में एक वर्ष से अधिक समय तक रहते हैं तो आप वहां से 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं. वहीं महिलाएं अगर युएई में एक साल से अधिक रहती हैं तो वह एक लाख रुपए तक की सोना ड्यूटी फ्री लेकर भारत में आ सकती हैं. देश में ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू होता है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के सबसे महंगे खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में क्रुनाल पांड्या के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इस साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैच खेलते हुए 12 पारियों में 18.16 की एवरेज से कुल 109 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने इतने ही मैचों की कुल 16 पारियों में छह विकेट भी चटकाए.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू