ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर और सीए स्टाफ के बीच हुई जमकर नोक-झोंक, जानें वजह

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर और मैनेजर गेविन डोवी के बीच बांग्लादेश टीम के जश्न के एक वीडियो में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) स्टाफ के एक सदस्य के साथ होने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

सिडनी, 12 अगस्त: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर और मैनेजर गेविन डोवी के बीच बांग्लादेश टीम के जश्न के एक वीडियो में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) स्टाफ के एक सदस्य के साथ होने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई. मेलबर्न स्थित द एज अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, लैंगर और डोवी दोनों इस बात से नाखुश थे कि पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज जीत के बाद बांग्लादेश की टीम का गाना गाते हुए उनका वीडियो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था.

बांग्लादेश ने पांच मैचों की श्रृंखला को 4-1 से जीत लिया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि, डोवी और लैंगर दोनों ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू वेबसाइट पर साझा किए गए वीडियो पर नाराजगी जताई.

यह भी पढ़ें- BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद शाकिब अल हसन ने दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

यह घटना तब हुई जब मेजबान बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अपनी पहली द्विपक्षीय श्रृंखला जीत दर्ज कर 3-0 की बढ़त बना ली थी. ऑस्ट्रेलिया ने चौथा मैच जीता, पर बांग्लादेश ने पांचवें मैच को जीत कर 4-1 से श्रृंखला जीत लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड