Jay Shah Congratulates Virat Kohli: विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर जय शाह ने दीं शुभकामनाएं, पोस्ट में देखें कैसे किंग को दी बधाई

Jay Shah Congratulates Virat Kohli: बीसीसीआई(BCCI) सचिव जय शाह ने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर बधाई दी ही. जय शाह ने 'एक्स' पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की और विराट को शुभकामनाएं दीं. उनकी पोस्ट में लिखा था, "आज से 16 साल पहले, 19 वर्षीय विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा था, जो वास्तव में एक महान करियर की शुरुआत थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर किंग को बधाई!"

जय शाह ने विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे होने पर दीं शुभकामनाएं