Ishan Kishan vs Sanju Samson: वनडे क्रिकेट में ईशान किशन और संजू सैमसन में से कौन है ज्यादा आगे, दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के आंकड़ों पर एक नजर

संजू सैमसन के बल्ले से अब तक तीन अर्धशतक हैं, लेकिन शतक के नाम पर कुछ भी नहीं है. वहीं, ईशान किशन ने अब तक 16 वनडे मैचों में बल्‍लेबाजी की है. इस दौरान ईशान किशन ने अब तक 694 रन बनाए हैं. ईशान किशन का औसत 46.26 का है. वहीं ईशान किशन का स्‍ट्राइक रेट 107.43 का हैं. वहीं, ईशान किशन ने छह अर्धशतक और एक शतक भी लगाए हैं.

ईशान किशन और संजू सैमसन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: फ़िलहाल टीम इंडिया (Team India) वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर हैं. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट और वनडे सीरीज (ODI Series) में हराकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया हैं. अब टीम इंडिया की नजर टी20 सीरीज (T20 Series) पर हैं. टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की तैयारियों में जुटी हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए अब टीम इंडिया के एलान का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज एक तरह से खिलाड़ियों के लिए ऑडीशन था. यही वजह थीं कि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आखिरी दो वनडे मैचों की प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा नहीं थे. IND vs IRE T20 Series 2023: टीम इंडिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का हुआ एलान, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस ऑडिशन में कौन पास हुआ और कौन फेल. इसका रिजल्‍ट उसी दिन आएगा, जब बीसीसीआई की तरफ से सेलेक्‍शन कमेटी टीम का एलान करेगी. सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि इस बार वर्ल्ड कप में संजू सैमसन और ईशान किशन को क्‍या कोई चुना जाएगा, या फिर सिर्फ एक ही खिलाड़ी टीम में जगह बना पाएगा.

संजू सैमसन और ईशान किशन के आंकड़ों पर एक नजर

बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अब तक 12 वनडे पारियों में बल्‍लेबाजी की है. इस दौरान संजू सैमसन के नाम 390 रन दर्ज हैं. संजू सैमसन के औसत की बात की जाए तो ये 55.71 का है और स्‍ट्राइक रेट 104.00 का है.

संजू सैमसन के बल्ले से अब तक तीन अर्धशतक हैं, लेकिन शतक के नाम पर कुछ भी नहीं है. वहीं, ईशान किशन ने अब तक 16 वनडे मैचों में बल्‍लेबाजी की है. इस दौरान ईशान किशन ने अब तक 694 रन बनाए हैं. ईशान किशन का औसत 46.26 का है. वहीं ईशान किशन का स्‍ट्राइक रेट 107.43 का हैं. वहीं, ईशान किशन ने छह अर्धशतक और एक शतक भी लगाए हैं.

इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को ही मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और हो सकता है कि वर्ल्ड कप से टीम इंडिया में वापसी करें. ऐसे में माना जाना चाहिए कि ईशान किशन और संजू सैमसन में से एक ही विकेट कीपर वर्ल्ड कप स्‍क्‍वाड में शामिल किया जा सकता हैं. बता दें कि जब भी ईशान किशन और संजू सैमसन साथ-साथ टीम इंडिया की प्‍लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तब कीपिंग की जिम्‍मेदारी ईशान किशन ही संभालते नजर आते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे और पहले टी20 मुकाबले में ईशान किशन ही कीपिंग करते नजर आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड