Ireland vs South Africa ODI Head To Head Record: वनडे में साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के बीच किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यांनी की 2 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा.

IRE vs SA (Photo: @cricketireland/@ProteasMenCSA)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team ODI Head To Head: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यांनी की 2 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 में दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर हुई. पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया. जबकि दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए आयरलैंड ने अफ्रीकी को 10 रन से करारी शिकस्त दी. इस दौरान दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. ऐसे में वनडे सीरीज के पहले मैच में दोनों टीमों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं. आयरलैंड की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग के हाथों में होगी। इसके अलावा टीम में कई अनुभव खिलाड़ी भी है. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका का कमान तेम्बा बावुमा के हाथों में होगी. यह भी पढें: Ireland vs South Africa 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देगी आयरलैंड, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम वनडे में अब तक कुल 8 बार भीड़ चुकी है. जिसमें 6 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि 1 मैच आयरलैंड ने जीता है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मैचों की बात करे तो 1 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. जबकि एक मैच आयरलैंड ने जीता है और एक मैच बेनतीजा रहा है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, क्रेग यंग, ​​फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, नील रॉक, स्टीफन डोहेनी

दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डूसन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, जेसन स्मिथ, लिज़ाद विलियम्स

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े