क्रिकेट

Ireland vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में रॉस अडायर और पॉल स्टर्लिंग ने खेली धमाकेदार पारी, आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया 196 रनों का लक्ष्य; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया.

Ireland vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में रॉस अडायर और पॉल स्टर्लिंग ने खेली धमाकेदार पारी, आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया 196 रनों का लक्ष्य; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter/IrelandCricketTeam)

Ireland National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 2nd T20I Match Scorecard: आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 सितम्बर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए एडेन मार्करम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका अब सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं, जबकि आयरलैंड इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. Ireland vs South Africa, 2nd T20I Live Toss Update: दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड के टीम की शुरूआत धमाकेदार रहीं और पहले विकेट के लिए पॉल स्टर्लिंग और रॉस अडायर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 78 गेंदों पर 137 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 195 रन बनाई. आयरलैंड की तरफ से रॉस अडायर ने सबसे ज्यादा 100 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान रॉस अडायर ने 58 गेंदों पर नौ छक्के और पांच चौके जड़ें. रॉस अडायर के अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 52 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका की टीम को पैट्रिक क्रूगर ने पहली सफलता दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वियान मूल्डर के अलावा लिज़ाद विलियम्स, लुंगी एनगिडी, पैट्रिक क्रूगर ने एक-एक विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 196 रन बनाने हैं. आयरलैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज बराबरी पर करना चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).