IPL 2022, LSG vs GT: लखनऊ और गुजरात के बीच आज होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर

केएल राहुल इसके पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में पंजाब ने 27 में से 11 मैचों में जीत दर्ज की हैं. जबकि 14 मैचों में हार का स्वाद चखना पड़ा हैं. गुजरात की टीम अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और राशिद खान पर अधिक निर्भर है.

लखनऊ और गुजरात (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है. आज यानी सोमवार को आईपीएल की दो नई टीमें गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Supergiants) आमने-सामने होंगी. ये हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ये पहला मौका होगा जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, केएल राहुल (KL Rahul) मैदान पर बतौर कप्तान पहले भी नजर आ चुके हैं. IPL 2022, LSG vs GT: आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, इन धुरंधरों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

केएल राहुल इसके पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में पंजाब ने 27 में से 11 मैचों में जीत दर्ज की हैं. जबकि 14 मैचों में हार का स्वाद चखना पड़ा हैं. गुजरात की टीम अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और राशिद खान पर अधिक निर्भर है.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर-

हार्दिक पांड्या

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में जमकर कोहराम मचाया हैं. आईपीएल में पांड्या ने अबतक कुल 92 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पांड्या के बल्ले से 1476 रन निकले हैं, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं. गेंदबाजी में भी पांड्या ने 42 विकेट चटकाए. ऐसे में लखनऊ के खिलाफ अगर पांड्या का बल्ला चला तो वो गदर मचा देंगे.

केएल राहुल

लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल अब तक टी20 मैचों में 49 अर्धशतक लगा चुके हैं. अगर आज के मैच में राहुल के बल्ले से एक और अर्धशतक आता है तो वे उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने टी20 में 50 अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल में केएल राहुल का शानदार रिकॉर्ड रहा हैं. आईपीएल में केएल राहुल ने 94 मुकाबलों में 3,273 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल के बल्ले से दो शतक और 27 अर्धशतक निकले हैं. आज के मैच में भी केएल राहुल पर सबकी निगाहें होगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन-

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मैथ्‍यू वेड, ऋद्धिमान साहा, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, लोकी फर्ग्‍यूसन और मोहम्‍मद शमी.

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, दीपक हूडा, मनन वोहरा, क्रुणाल पांड्या, कृष्‍णप्‍पा गौतम, अंकित राजपूत, रवि बिश्‍नोई, दुष्‍मंथ चमीरा और आवेश खान.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस