IPL 2022: आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में अपनी वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

एबी डिविलियर्स (Photo Credits: FB)

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व महान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) हॉल ऑफ फेमर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने पुष्टि की है कि वह अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के लिए फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे. कुछ महीने पहले क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स आईपीएल 2022 में भाग नहीं लिया था, जिसमें आरसीबी बुधवार को अपना एलिमिनेटर मैच खेलेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक यह नहीं पता है कि वह किस रूप में वापसी करेंगे. IPL Eliminator2022, RCB vs LSG: कल एलिमिनेटर मैच में भिड़ेंगे आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स

डिविलियर्स ने वीयूस्पोर्ट को बताया, "मैं निश्चित रूप से अगले साल आईपीएल में वापसी करूंगा. मैं अपने दूसरे घर में लौटना पसंद करूंगा."

डिविलियर्स ने कहा, "मैं अगले साल आरसीबी में लौटूंगा, मुझे इसकी कमी खल रही है, पता नहीं किस रूप में लौटूंगा, लेकिन मैं अपने दूसरे घर चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा करना चाहूंगा. मैं इसके लिए उत्सुक हूं. कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ उन्हें आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

228 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 9,577 रन के साथ सबसे महान सफेद गेंद वाले क्रिकेटरों में से एक माने जाने वाले डिविलियर्स अप्रैल 2008 में भारत के खिलाफ 217 रन बनाकर टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बने थे.

वनडे मैचों में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक डिविलियर्स ने जनवरी 2018 में क्रमश: 16 गेंदों और 31 गेंदों में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज शतक दोनों बनाए हैं. वह 2008 में पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए और आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं, जिसमें 170 पारियों में 38.70 की औसत और 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5,162 रन हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड