IPL 2021: आखिरकार ऐसा क्या हुआ जब डेविड वार्नर को रोहित शर्मा ने दिलाई Tik Tok की याद

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (इंस्टाग्राम) पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं पहुंच चुका हूं और मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं लेकिन एक परेशानी मुझे अगले कुछ दिनों तक क्वारंटीन में रहने की वजह होगी. क्वारंटीन में मैं क्या करूं प्लीज मुझे कुछ आइडिया दीजिए कमेंट बॉक्स में अपना जवाब दें.'

डेविड वार्नर को रोहित शर्मा ने दिलाई Tik Tok की याद (Photo credits: PTI)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. सभी टीमें इस सीजन के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रही है. कोरोना  महामारी (Corona Pandemic) से सुरक्षा के लिए सभी खिलाड़ियों को 7 दिनों का क्वारंटीन पीरियड (Quarantine Period) पूरे करने हैं. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) भारत पहुंच चुके हैं. सनराइजर्स अपना पहला मैच 11 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (इंस्टाग्राम) पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं पहुंच चुका हूं और मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं लेकिन एक परेशानी मुझे अगले कुछ दिनों तक क्वारंटीन में रहने की वजह होगी. क्वारंटीन में मैं क्या करूं प्लीज मुझे कुछ आइडिया दीजिए कमेंट बॉक्स में अपना जवाब दें.'

 

डेविड वॉर्नर के इस वीडियो पर रोहित शर्मा को मस्ती सूझी और उन्होंने वॉर्नर के इस पोस्ट पर अपना कॉमेंट कर उनसे मजे ले लिए. रोहित शर्मा ने मजे लेते हुए लिखा, 'आप जरूर टिक-टॉक मिस कर रहे होंगे.' ,जिस पर कभी वॉर्नर खूब मस्ती किया करते थे. वॉर्नर के टिकटॉक वीडियो उनके भारतीय फैन्स को भी खूब पसंद आते थे. लेकिन बीते साल भारत सरकार ने उन्हें देश में बैन कर दिया, जिसके बाद वॉर्नर भी इससे दूरी बना ली.

आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. हैदराबाद अपना पहला मैच 11 अप्रैल को केकेआर के साथ चेन्नई में खेलेगी. हैदराबाद इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी. एसआरएच की पूरी टीम फॉर्म में हैं. ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा की केकेआर का बल्ला चलेगा या डेविड वार्नर की शातिर कप्तानी.

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड -

डेविड वॉर्नर (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, जेसन होल्डर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, केदार जाधव, खलील अहमद, मनीष पांडे, जेसन रॉय, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, प्रियम गर्ग, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, विजय शंकर, विराट सिंह, ऋद्धिमान साहा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना