IPL 2021: KKR के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा का दूसरा कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज नीतीश राणा का दूसरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. केकेआर ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. केकेआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, " 19 मार्च को नीतीश राणा का टेस्ट हुआ था और वह 21 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी.

नीतीश राणा (Photo Credits: IANS)

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज नीतीश राणा का दूसरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है. केकेआर ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. केकेआर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, " 19 मार्च को नीतीश राणा का टेस्ट हुआ था और वह 21 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी. आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, 22 मार्च को उनका फिर से टेस्ट किया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे. तब उसे उनके अंदर कोई लक्षण नहीं है और पूरी तरह से ठीक हैं."

टीम ने आगे कहा, " आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार, वह आइसोलेशन में थे और गुरुवार को उनका फिर से टेस्ट किया गया और हम इस बात से खुश हैं कि उनका दूसरा कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है. हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी ट्रेनिंग शुरू कर देंगे."

26 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले सत्र में 14 मैचों में 352 रन बनाए थे. नीतीश ने आईपीएल में 60 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 28.17 के औसत और 135.56 की स्ट्राइक रेट से 1437 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की क्या है कमजोरी, क्वालीफायर 1 से पहले देखें इन खिलाड़ियों के नाम

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक