IPL 2019 Tickets: आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के टिकट बुक करने के लिए bookmyshow पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण का शुरुआत इस वर्ष 23 मार्च से हो रहा है. आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कुछ दिनों पहले इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए शुरूआती 17 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Facebook)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण का शुरुआत इस वर्ष 23 मार्च से हो रहा है. आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कुछ दिनों पहले इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए शुरूआती 17 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. पहला मैच शनिवार 23 मार्च को चेन्नै की मेजबानी में पिछले वर्ष की चैंपियन चेन्नै सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा.

आगामी आईपीएल 2019 टूर्नामेंट के लिए आज से आप मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मैच देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको bookmyshow पर जाकर रजिस्टर करना होगा. बता दें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. ज्ञात हो कि मुंबई इंडियंस अब तक इस टूर्नामेंट का तीन बार चैंपियन बन चूका है.

बता दें कि भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों की वजह से पहले दो हफ्तों के कार्यक्रम का ही ऐलान किया गया है. आईपीएल के शुरूआती 17 मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया किया गया है. बता दें कि ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि इस बार देश में लोकसभा चुनावों की वजह से आईपीएल का आयोजन भारत में नहीं किया जाएगा. भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका या फिर यूएई में कराए जाने के कयास लग रहे थे. हालांकि आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की तरफ से कहा गया है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: विदेश में नहीं भारत में ही खेला जाएगा आईपीएल, 23 मार्च से होगा आगाज

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आईपीएल के अभी दो हफ्ते के ही शेड्यूल का ऐलान हुआ है. इसलिए संभावना इस बात की भी है की आगे का आयोजन किसी दूसरे देश में हो सकता है. हालांकि अभी तक इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी