आईपीएल 2019: केएल राहुल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया टूर्नामेंट का 13वां अर्धशतक

हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. डेविड वॉर्नर उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 62 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए.

लोकेश राहुल (File Photo)

नई दिल्ली. आईपीएल के 12वें संस्करण का 22वां मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद (SRH) ने पंजाब को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब का पहला विकेट गिर चुका है; लोकेश राहुल (KL Rahul) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) क्रीज पर हैं. इसी बीच केएल राहुल (KL Rahul) ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. साथ ही मयंक अग्रवाल नाबाद 40 रन पर खेल रहे है. राहुल 43 गेंदों पर 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.

इससे पहले पंजाब (KXIP) ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. डेविड वॉर्नर (David Warner) उसके हाइएस्ट स्कोरर रहे. उन्होंने 62 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए. यह भी पढ़े-IPL 2019: डेविड वार्नर का अर्धशतक, हैदराबाद ने पंजाब को दिया 151 रनों का टारगेट

वही दीपक हुड्डा भी नाबाद पवेलियन लौटे. उन्होंने 3 गेंद पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए. पंजाब (KXIP) की ओर से मुजीब उर रहमान, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए.

बता दें कि डेविड वॉर्नर (David Warner) ने आईपीएल (IPL) में अपना 39वां अर्धशतक लगाया. वे आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में टॉप पर हैं. दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हैं. उनके नाम 36 अर्धशतक हैं. वॉर्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार 7वां अर्धशतक लगाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs SRH Head To Head: आरसीबी या सनराइजर्स हैदराबाद कौन है भारी, बस एक क्लिक पर देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों के परिणाम

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी