क्रिकेट

Heinrich Klaasen New Milestone: हेनरिक क्लासेन ने तोड़ा ट्रेविस हेड का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL में जड़ा सबसे तेज शतक

हेनरिक क्लासेन ने रविवार 25 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल 2025 मुकाबले में जबरदस्त शतक लगाया. क्लासेन ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में 37 गेंदों पर शतक जड़ा.

Heinrich Klaasen New Milestone: हेनरिक क्लासेन ने तोड़ा ट्रेविस हेड का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL में जड़ा सबसे तेज शतक
Heinrich Klaasen (Photo: X)

Heinrich Klaasen New Milestone: हेनरिक क्लासेन ने रविवार 25 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल 2025 मुकाबले में जबरदस्त शतक लगाया. क्लासेन ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में 37 गेंदों पर शतक जड़ा. इस बीच क्लासेन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने ट्रेविस हेड का सनराइजर्स हैदराबाद का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. क्लासेन ने टूर्नामेंट के इतिहास में हैदराबाद के लिए सबसे तेज़ शतक लगाया. उन्होंने हेड के रिकॉर्ड को दो गेंदों से बेहतर किया है.

यह भी पढें: PBKS vs MI TATA IPL 2025 Live Streaming: आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक

हेनरिक क्लासेन: 37 गेंद

ट्रेविस हेड: 39 गेंद

अभिषेक शर्मा: 40 गेंद

डेविड वार्नर: 43 गेंद

ईशान किशन: 45 गेंद

क्लासेन ने अपनी धमाकेदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए. अब वह आईपीएल में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने डेविड मिलर के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने 2013 में 38 गेंदों में शतक लगाया था. यह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक भी है, जो क्रिस गेल और वैभव सूर्यवंशी से पीछे है और यूसुफ पठान के बराबर है.

आईपीएल में सबसे तेज शतक

30 - क्रिस गेल (RCB) बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013

35 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम GT, जयपुर, 2025

37 - यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, मुंबई BS, 2010

37 - हेनरिक क्लासेन (SRH) बनाम KKR, दिल्ली, 2025*

38 - डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013

इस बीच, उनका 37 गेंदों में शतक दिल्ली में सबसे तेज आईपीएल शतक भी है. जिसने वीरेंद्र सहवाग के 2011 के 48 गेंदों में शतक को पीछे छोड़ दिया. यह नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे तेज आईपीएल शतक भी है. जिसने डेविड वार्नर के 43 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).