IPL 2019: इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने के लिए इमरान ताहिर को मिली पर्पल कैप

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लेग स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और इसी कारण उन्हें पर्पल कैप (Purple Cap) से नवाजा गया.

इमरान ताहिर (Photo Credits: Getty Images)

IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लेग स्पिनर इमरान ताहिर (Imran Tahir) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और इसी कारण उन्हें पर्पल कैप (Purple Cap) से नवाजा गया. आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है. ताहिर ने इस सीजन 17 मैचों की 17 पारियों में कुल 26 विकेट लिए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर चार विकेट रहा. ताहिर ने इस सीजन 431 रन खर्च किए.

दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबाडा रहे जिन्होंने 12 मैचों में 368 रन देकर कुल 25 विकेट अपने नाम किए. रबाडा को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ा और इसी कारण तीन मैच नहीं खेल पाए. यहां ताहिर को हमवतन रबाडा को पीछे करने का मौका मिला. ताहिर ने फाइनल में भी दो विकेट लिए. रबाडा का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट रहा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मिली ऑरेंज कैप

तीसरे स्थान पर चेन्नई के ही दीपक चाहर रहे. फाइनल में तीन विकेट लेने वाले चाहर ने इस सीजन 17 मैचों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए. राजस्थान के श्रेयस गोपाल और सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे. गोपाल के हिस्से 14 मैचों में 20 विकेट आए हैं तो वहीं खलील ने नौ मैचों में 19 विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड