आईपीएल 2019: दिल्ली की अच्छी शुरुआत, देखें स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच फिरोजशाह कोटला के मैदान पर खेले जा रहे इस लीग के पांचवे मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच फिरोजशाह कोटला के मैदान पर खेले जा रहे इस लीग के पांचवे मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने की. दोनों ही बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए 4.2 ओवर में 36 रन जोड़े, लेकिन इसी स्कोर पर पृथ्वी शॉ 24 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर शेन वाटसन के हाथों कैच आउट हुए.

पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद मैदान पर आए दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 20 गेदों में 18 रन बनाकर इमरान ताहिर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. फिलहाल दिल्ली के लिए मैदान पर धवन (44) और ऋषभ पंत (18) खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन है.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: कैफ ने अश्विन की खेल भावना पर उठाये सवाल, जोस बटलर को ऐसे किया था आउट; देखें Video

बता दें कि दिल्ली ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 37 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर (Royal Challengers Bangalore) को सात विकेट से मात दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट