IPL 2019: चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- टीम पावरप्ले में पिछड़ रही है

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा है कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के पावरप्ले में कई बार पिछड़ी है.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने कहा है कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के पावरप्ले में कई बार पिछड़ी है. मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चेन्नई में खेल गए पहले क्वालिफायर में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 32 रन बनाए थे. धीमी रनगति के कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी.

इससे पहले मैचों में भी चेन्नई ने पावरप्ले में ज्यादा रन नहीं किए थे. पहले छह ओवरों में टीम का औसत स्कोर 37 रन रहा है. मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में फ्लेमिंग ने कहा, "हां, हमारे लिए यह मुश्किल रहा है. हम पावरप्ले में पिछड़े हैं. हम छह से 20 ओवर तक अच्छा कर रहे हैं. लेकिन हम पावरप्ले में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं और यहीं पीछे रह रहे हैं." फ्लेमिग को लगता है कि चेन्नई की धीमी विकेट पर पावरप्ले में 40 या उससे ज्यादा का स्कोर प्रतिस्पर्धी होता.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रन का लक्ष्य

उन्होंने कहा, "इस तरह की स्थिति में अगर हम आक्रमण करते हुए खेलेंगे तो 100 रनों पर ही आउट हो जाएंगे. आपको बचाव करते हुए भी चलना होता है. ऐसे में तब तक आप 14 ओवरों तक पहुंच जाते हैं और फिर यहां से आपको आठ या 10 रन प्रतिओवर करने की जरूरत होती है जिससे हम एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर सकते हैं. हमें पहले छह ओवरों में अधिक संतुलन बनाने की जरूरत है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें