Eng vs Ind Test Series 2021: बीसीसीआई ने Prithvi Shaw और Suryakumar Yadav को दी हरी झंडी, ये खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश

बीसीसीआई ने सोमवार को इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कई ताजा अपडेट्स जारी किए हैं, जिनमें खिलाड़ियो की मौजूदा स्थिति का जिक्र है. इसके मुताबिक ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हैं और वह दौरे से बाहर हो गए हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: ICC)

मुंबई 26 जुलाई: बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को इंग्लैंड दौरे (England Tour) पर गई भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) को लेकर कई ताजा अपडेट्स जारी किए हैं, जिनमें खिलाड़ियो की मौजूदा स्थिति का जिक्र है. इसके मुताबिक ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) चोटिल हैं और वह दौरे से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ऑलराउंडर सुंदर ने अपने दाहिने हाथ की बॉलिंग फिंगर में एक इंजेक्शन लिया था. हालांकि, उनकी रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा समय लगेगा और वह गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं. वह शेष दौरे से बाहर हो गए हैं.

अभ्यास मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज अवेश खान (Avesh Khan) के बाएं अंगूठे में चोट लग गई. उन्हें एक्स-रे के लिए ले जाया गया और परिणाम में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. उनकी चोट के आगे प्रबंधन के लिए एक विशेषज्ञ से सलाह ली गई. वह भारत के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान अपनी पिंडली में दर्द का सामना किया. एमआरआई स्कैन से इसकी पुष्टि हुई. वह दौरे से बाहर हो गए हैं और भारत वापस आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- फुटबॉल के मैदान में नजर आई MS Dhoni और Ranveer Singh की दोस्ती, तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे गदगद

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दो नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट के साथ कोविड-19 (COVID-19) से उबर चुके हैं. उन्होंने बीसीसीआई की मेडिकल टीम से मंजूरी के बाद आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बॉलिंग कोच बी अरुण, रिद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन ने लंदन में अपना सेल्फ आइसोलेशन पूरा कर लिया है और अब डरहम में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं.

अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया है.

भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अर्जन नागवासवाला

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड