क्रिकेट

IPL 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत को दिया जवाब, कहा- आजा ऋषभ विकेट के पीछे तो मैं ही रहूंगा, गेम दिखा नाम बना'

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण की शुरुआत इस वर्ष 23 मार्च से हो रहा है. आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर पर इसके शुरूआती 17 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. आईपीएल के इस जंग के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं.

IPL 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत को दिया जवाब, कहा- आजा ऋषभ विकेट के पीछे तो मैं ही रहूंगा, गेम दिखा नाम बना'
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत: (Photo Credits: Getty Images)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण की शुरुआत इस वर्ष 23 मार्च से हो रहा है. आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर पर इसके शुरूआती 17 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. आईपीएल के इस जंग के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने अपनी जर्सी लॉन्च के मौके पर एक वीडियो जारी किया था. जिसमें टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को चुनौती देते हुए नजर आ रहे थे.

बता दें कि इस वीडियो में दिल्ली की नई जर्सी पहने पंत चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं जिसमें वह कह रहे हैं, 'माही भाई, तैयार हो जाओ, खेल दिखाने आ रहा हूं'.” वह कहते हैं- माही भाई ना गुरु के समान हैं. अगर माही भाई नहीं होते तो पता नहीं मैं विकेटकीपर-बैट्समैन होता, नहीं होता? लेकिन इस बारी उनकी टीम पर मैं ऐसा बरसूंगा कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रहेंगे. माही भाई तैयार रहना, गेम दिखाने आ रहा हूं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019 Schedule: आईपीएल के शुरूआती 17 मैचों का टाइम टेबल हुआ जारी, आगे के मैचों पर सस्पेंस बरकरार

वहीं अब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है. जी हां धौनी पंत का जवाब देते हुए इस वीडियो में दिख रहे हैं. धोनी मोबाइल पर पंत का वीडियो देखने के बाद कैमरे में देखकर कहते हैं, 'जब मैं मैदान में उतरा था तो ऐसा ही सोचता था. आजा ऋषभ विकेट के पीछे तो मैं ही रहूंगा. गेम दिखा नाम बना.'

बता दें कि भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों की वजह से पहले दो हफ्तों के कार्यक्रम का ही ऐलान किया गया है. जी हां आईपीएल के शुरूआती 17 मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया किया गया है. बता दें कि ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि इस बार देश में लोकसभा चुनावों की वजह से आईपीएल का आयोजन भारत में नहीं किया जाएगा. भारत की जगह दक्षिण अफ्रीका या फिर यूएई में कराए जाने के कयास लग रहे थे. हालांकि आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की तरफ से कहा गया है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).