IND 316/6 in 48.4 Overs (Target 315/5) | India vs West Indies 3rd ODI 2019 Live Score Update: रोहित शर्मा को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच'

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार यानि आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण 1.30 बजे से किया जाएगा. बता दें की दोनों ही टीमें फिलहाल इस सीरीज में एक-एक से बराबरी पर चल रही हैं.

22 Dec, 22:18 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान रोहित शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया है. शर्मा ने इस सीरीज के पहले मैच में 36, दूसरे मैच में 159 और तीसरे यानि आज के मुकाबले में 63 रन की पारी खेली थी.

22 Dec, 22:11 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के लिए कप्तान विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया है. बता दें कि कोहली ने आज 81 गेंद में नौ चौके की मदद से 85 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

22 Dec, 21:52 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को चार विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया के लिए आज एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंद में नौ चौके की मदद से 85 रन की शानदार पारी खेली. बता दें कि कोहली ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 55वां अर्द्धशतक पूरा किया.

22 Dec, 21:06 (IST)

वेस्टइंडीज के लिए 43वां ओवर कायरे पिएरे ने डाला. कायरे पिएरे के इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने दो सिंगल और दो चौके की मदद से 10 रन बनाए. टीम का स्कोर 43 ओवर के बाद 263/5 है.

22 Dec, 21:01 (IST)

भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 41.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 250 रन अपने पुरे कर लिए हैं. टीम को अब जीत के लिए 52 गेंद में 66 रन की जरूरत है. टीम के लिए विराट कोहली 68 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

22 Dec, 20:58 (IST)

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 316 रन के लक्ष्य के जवाब में 41 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं. टीम के लिए विराट कोहली 67 और रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

22 Dec, 20:58 (IST)

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 316 रन के लक्ष्य के जवाब में 41 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं. टीम के लिए विराट कोहली 67 और रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

22 Dec, 20:53 (IST)

टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव 10 गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं.

22 Dec, 20:50 (IST)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी जाक कालिस को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि जाक कालिस ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 11579 रन बनाए हैं. वहीं कोहली के नाम इस फॉर्मेट में अब 11585 रन हो गए हैं.

22 Dec, 20:42 (IST)

भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 ओवर के समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं.

Read more


India vs West Indies 3rd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार यानि आज कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण 1.30 बजे से किया जाएगा. बता दें की दोनों ही टीमें फिलहाल इस सीरीज में एक-एक से बराबरी पर चल रही हैं. भारत अगर आज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतने में कामयाब होता है तो यह उसकी वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज होगी.

वनडे रैकिंग में नौवें स्थान पर स्थित विंडीज की टीम ने चेन्नई में पहला वनडे आठ विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई थी. अब देखना यह है कि वेस्टइंडीज की टीम 17 साल बाद भारत को किसी वनडे सीरीज में हरा पाती है या नहीं. लेकिन वनडे रैकिंग में दूसरे स्थान पर स्थित भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में जोरदाकर वापसी की और 107 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है. मेजबान टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. दोनों दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 227 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी किए थे. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर.

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनीए एम्ब्रीस, शाई होप, खैरी पिएरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायेर, इविन लुइस, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श जूनियर.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी