क्रिकेट

India vs Pakistan, ICC CWC 2019: विराट कोहली ने विजय शंकर के विकेट लेने पर दिया मजेदार रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छाए मीम्स

भारत (India) द्वारा दिए गए 337 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत काफी धीमी हुई थी. पाकिस्तान की ओर से फखर जमान और इमाम-उल-हक ने पारी की शुरुआत की थी.

India vs Pakistan, ICC CWC 2019: विराट कोहली ने विजय शंकर के विकेट लेने पर दिया मजेदार रिएक्शन, सोशल मीडिया पर छाए मीम्स
विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल (Photo Credits: Twitter)

भारत (India) द्वारा दिए गए 337 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत  काफी धीमी हुई थी. पाकिस्तान की ओर से फखर जमान और इमाम-उल-हक ने पारी की शुरुआत की थी. पारी के पांचवे ओवर में भुवनेश्वर कुमार की मासपेशियों में खिचाव आ गया, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. वह आज के मैच में दोबारा गेंदबाजी नहीं  करेंगे. भुवनेश्वर के ओवर की दो गेंदे अभी बाकी थी. विराट कोहली (Virat Kohli) ने उनका ओवर पूरा करने के लिए विजय शंकर (Vijay Shankar) को गेंद सौंपी.

विजय शंकर ने अपनी पहली ही गेंद पर इमाम-उल-हक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक मजेदार रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर विराट के रिएक्शन को लेकर कई मजेदार मीम्स छाए हुए हैं. एक नजर डालिए इन मीम्स पर:-

यह भी पढ़ें:- Bhuvneshwar Kumar Injury Update, India vs Pakistan ICC CWC 2019: भुवनेश्वर कुमार भारत-पाक मैच से हुए बाहर

आपको बता दें कि अभी तक पाकिस्तान अपने पांच विकेट गंवा चुका है. इमाम-उल-हक, बाबर आजम, फखर जमान,  मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक पवेलियन वापिस लौट चुके हैं. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए और विजय शंकर ने 1 विकेट झटका. 28 ओवर्स तक पाकिस्तान ने 130 रन बना लिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).