India vs Bangladesh 2nd Practice Match: धोनी और राहुल का शानदार शतक, बांग्लादेश के सामने 360 रन का लक्ष्य

भारत बनाम बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) में खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश के सामने 360 रन का पहाड़ सरीखा लक्ष्य रखा है.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit: Getty)

India vs Bangladesh 2nd Practice Match: भारत बनाम बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) में खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश के सामने 360 रन का पहाड़ सरीखा लक्ष्य रखा है.

भारत के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. धोनी के अलावा लोकेश राहुल ने भी 108 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. भारतीय कप्तान विराट कोहली हालांकि आज तीन रनों से अपने अर्धशतकीय पारी से चुक गए. कोहली ने 47 रनों की उम्दा पारी खेली.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: इन दस खिलाड़ियों ने अब तक वर्ल्ड कप में खेले हैं सर्वाधिक मैच, इसमें एक भारतीय भी शामिल

टीम इंडिया के लिए इन खिलाड़ियों के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 19, शिखर धवन ने 01, विजय शंकर ने 02, हार्दिक पांड्या ने 21 दिनेश कार्तिक ने नाबाद 07 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली.

बांग्लादेश के लिए आज रूबेल हुसैन और शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए. इनके अलावा मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन और सब्बीर रहमान ने क्रमशः एक -एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\