रिटायर हो चुके इस सलामी बल्लेबाज को वापस बुलाओ कोहली

सहवाग के अलावा कोहली वासिम जाफ़र को भी बुला सकते हैं. जाफर को घरेलु क्रिकेट का बादशाह कहा जाता हैं और उन्होंने इसी साल मार्च के महीने में ईरानी ट्राफी में विदर्भ की ओर से खेलते हुए 286 रनों की पारी खेली थी. विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा.

सस्ते में निपटे केएल राहुल (Photo: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया द्वारा 287 रन के लक्ष की पिच्छा करने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत भी बेहद खराब रही. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उनका विकेट स्टार्क ने झटका. स्टार्क की बहार जाती गेंद को राहुल छोड़ना चाहते थे मगर उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद विकेट पर जा लगी. बता दें कि राहुल पहली पारी में भी 2 रन पर क्लीन बोल्ड हुए थे.

राहुल के सस्ते में निपटने के साथ ही किस सलामी बल्लेबाज को मौका देना चाहिए ये बहस फिर से छिड गई हैं. भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में कई सलामी बल्लेबाजों को मौका दिया हैं मगर भारत के बाहर ज्यादातर विफल रहे हैं. एक पृथ्वी शॉ का विदेशों में टेस्ट होना अभी बाकी हैं. टीम इंडिया ने धवन, राहुल और मुरली विजय को बहुत ज्यादा मौके दिए हैं मगर स्विंग होती गेंद पर सभी ढेर हो जाते हैं. इससे पुजारा और कोहली पर भी दबाव बढ़ जाता हैं.

यह भी पढ़े: लोकेश राहुल का लगतार फ्लॉप प्रदर्शन जारी, दूसरी पारी में जीरो पर हुए आउट

ओपनर्स की समस्या से जूझ रहे कोहली को हमारी एक सलाह है. वो फिर से ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को बुला लेना चाहिए. 2000 के बाद वे अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने भारत के बाहर गेंदबाजों पर चढ़ाई की है. दक्षिण अफ्रीका हो या ऑस्ट्रेलिया सहवाग ने हमेशा रन बनाए हैं. वो जब क्रीज पर होते थे तो विपक्षी गेंदबाज सहमे रहते थे.

सहवाग के अलावा कोहली वासिम जाफ़र को भी बुला सकते हैं. जाफर को घरेलु क्रिकेट का बादशाह कहा जाता हैं और उन्होंने इसी साल मार्च के महीने में ईरानी ट्राफी में विदर्भ की ओर से खेलते हुए 286 रनों की पारी खेली थी. विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड