India vs Australia: अजिंक्य रहाणे ने भरी जीत की हुंकार, कहा- हम हैं टेस्ट सीरीज जीतने के प्रबल दावेदार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के न होने के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार है......

उपकप्तान अजिंक्य रहाणे(Photo Credit-Getty Images)

ऐडिलेड: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) का मानना है कि स्टीवन स्मिथ(Steve Smith) और डेविड वार्नर(David Warner) के न होने के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज(Test Series) में जीत की प्रबल दावेदार है और उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है. आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, रहाणे 2014-15 में आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने आठ पारियों में 399 रन बनाए थे. हालांकि इस वर्ष उनकी फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है और उन्होंने पिछली 15 पारियों में केवल 29.66 के औसत से रन बनाए हैं.

भारत(India) और आस्ट्रेलिया(Australia) के बीच गुरुवार से यहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू होना है. रहाणे ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे लगता है कि कोई भी टीम जब अपने घर में खेलती है तो वह अच्छी स्थिति में होती है. मेरा मानना है कि आस्ट्रेलियाई टीम सीरीज जीत की प्रबल दावेदार है. हम उन्हें किसी भी हालत में हल्के में नहीं ले सकते."

रहाणे का लगता है कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की कमी आस्ट्रेलिया को खलेगी लेकिन फिर भी उसमें घर में खेलते हुए भारत में हावी होने का दम है. उन्होंने कहा, "हां ये सही है कि उन्हें स्मिथ और वॉर्नर की कमी खलेगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह उनके बिना कमजोर हैं. आप उनकी गेंदबाजी आक्रमण को देखिए जो शानदार है. मुझे लगता है कि टेस्ट जीतने के लिए आपको अच्छे गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है और मेजबान टीम के पास ये है, इसलिए वे जीत की दावेदार है."

यह भी पढ़ें:  अंजिक्य रहाणे ने इस खिलाडी को बताया टीम का एक्स-फैक्टर

रहाणे मध्यक्रम में टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी माने जाने लगे हैं. वह ज्यादातर नंबर चार या पांच पर ही उतरते हैं. भारतीय उपकप्तान ने कहा, "जब आप नंबर-4 या 5 पर बल्लेबाजी करते हैं तो आपके लिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप खुद को समय दें. खासकर पहले 15-20 ओवर तक टिक कर खेलें. आपको ड्रेसिंग रूम की स्थिति की जानकारी होनी चाहिए."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े