India vs Australia 3rd Test: क्या ये बनेगी मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हार की प्रमुख वजह

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर भारतीय टीम ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन के योग पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी.

ऑस्ट्रेलिया टीम (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन के योग पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. भारत के लिए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. वहीं मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में अपना दूसरा शानदार शतक लगाया. लेकिन इस मैच में जो सबसे खास बात रही वो रही भारतीय वनडे और T20 फार्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा का नाबाद 63 रनों की पारी.

रोहित शर्मा ने ऐसे जड़ा अर्धशतक:

अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक बनाने के लिए रोहित शर्मा ने 97 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ चार चौके लगाए. रोहित ने अपने धैर्य और संयम के साथ खेलते हुए ये पचास रन पूरे किए. इस पारी में रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर 62 रन की साझेदारी की. रहाणे के आउट होने के बाद उन्होंने पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए 76 रन की पार्टनरशिप की. रोहित ने इससे पहले 2015 में सिडनी टेस्ट में अर्धशतक जड़ा था और वो कंगारुओं की धरती पर उनकी पहली फिफ्टी थी.

यह भी पढ़ें- साल 2018 में इन 5 खिलाडियों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, विराट नहीं ये भारतीय हैं टॉप पर

मिले मौके का उठाया फायदा:

भारतीय टीम में वनडे और T20 फार्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा को इस दौरान पारी के 146 ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) की गेंद पर पीटर सिडल (Peter Siddle) द्वारा छोड़े गये एक कैच से जीवनदान भी मिला. उस समय रोहित शर्मा 60 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे थे. लेकिन इस जीवनदान के बाद रोहित ने संयम के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाया, और नाबाद 63 रनों की शानदार पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी