India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम द्वारा बनाए गए 443 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 8/0

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मैच में भारतीय टीम द्वारा दिए गए 443 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में बीना किसी नुकसान के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 08 रन बना लिए हैं.

आरोन फिंच: (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मैच में भारतीय टीम द्वारा दिए गए 443 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में बीना किसी नुकसान के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 08 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने आए मार्कस हैरिस (Marcus Harris) 13 गेंद में 5 रन और आरोन फिंच (Aaron Finch) 23 गेंद में 03 रन बनाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले आज भारत ने अपनी पहली पारी 443/7 पर घोषित कर दी. भारत के लिए युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने (Mayank Agarwal) 76, कप्तान विराट कोहली 82 और रोहित शर्मा 63 ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, वहीं मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में अपना दूसरा शानदार शतक लगाया. पुजारा ने 319 गेदों का सामना करते हुए 106 रन की शानदार पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus: विराट कोहली के इस रिकॉर्ड पर द्रविड़ और सचिन को भी होगा गर्व

भारतीय पारी में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 76 गेदों में 34 रन वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 39 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज पैट कमिंस रहे. कमिंस ने पहली पारी में 34 ओवर फेककर 3 विकेट लिए, वहीं मिचेल स्टार्क ने 2, नाथन लियोन ने 1 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट दर्ज किया.

आज भारतीय पारी को आगे बढ़ाने आए कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने पहले सत्र में 62 रन जोड़े, और टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया. बता दें कि पुजारा और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी की. इस बीच पुजारा ने अपने करियर का 17वां टेस्ट शतक जमाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा जबकि मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक ठोका. पुजारा ने 114वें ओवर की पहली गेंद पर मिड-ऑफ की दिशा में चौका जमाकर अपना सैकड़ा पूरा किया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs ENG Semi-Final Coincidence: जब-जब सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया, तब-तब टीम इंडिया बनी विश्व विजेता, क्या 2026 में भी दोहराएगा इतिहास?

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\