India vs Australia 3rd T20 2018: भारतीय गेदबाजों ने की वापसी, 10 ओवर के बाद 76 पर 3 ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय सही साबित हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर खेल रही हैं.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Photo Credit: PTI)

India vs Australia 3rd T20 2018: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय सही साबित हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पहले 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर खेल रही हैं. कप्तान आरोन फिंच भारतीय युवा गेंदबाज कुलदीप यादव की बॉल को उड़ाने के चक्कर में क्रुणाल पांड्या को कैच दे बैठे. उसके बाद भारतीय स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने अपने दुसरे ओवर में पहली और दूसरी बॉल पर लगातार सलामी बल्लेबाज डार्सी शार्ट 29 गेदों में 33 रन और बेन मैकडरमोट को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया. मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल 7 गेंद में 5 रन और एलेक्स कारे 0 रन पर खेल रहे हैं.

भारत (India) के लिए गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने की. भुवनेश्वर कुमार ने 2 ओवर में 12 रन खर्च किये वहीं खलील अहमद ने 2 ओवर में 20 रन खर्च किये. दोनों ही गेदबाजों को सफलता नही मिली है. भारत के लिए अभी तक सबसे सफल गेंदबाज क्रुणाल पांड्या 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए हैं. वहीं कुलदीप यादव ने 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2019: इन पांच भारतीय तेज गेदबाजों का इंग्लैंड में खेलना लगभग तय

मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है की इस मैच में भी बारिश बाधा डाल सकती है. इससे पहले इस सीरीज के पहले और दुसरे मैच में बारिश ने दस्तक देकर मैच की स्थिति में खलल डाल चूका है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी