India vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को महज 136 रनों पर रोका, केवल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 19 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्सुक है. इसके क्रेज का अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि कई दिनों पहले ही मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करीब 8 महीनों बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, अक्षर पटेल को मैथ्यू कुह्नमैन ने किया आउट

हाल ही में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीता था. टीम इंडिया अब शुभमन गिल के ही नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती पेश करने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की नजरें अब वनडे फॉर्मेट में शानदार अंदाज में शुरुआत करने की होगी. शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. हालांकि, इस सीरीज में जितनी परीक्षा गिल की होगी, उतनी ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की होगी.

बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं. अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंप दी गई है. इस मीटिंग के बाद ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान किया गया है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे टीम का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

साल 2025 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी बदलाव भरा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना सबसे झटका था. वहीं अब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के लिए घोषित की गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है, इस टीम में रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया के बतौर नए कप्तान शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से 26-26 ओवरों का मैच खेला जा रहा हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 45 रन के स्कोर पर टीम के चार दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 84 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 26 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 38 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने 31 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए. केएल राहुल के अलावा अक्षर पटेल 31 ने रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को जोश हेज़लवुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेज़लवुड, मिशेल ओवेन और मैथ्यू कुह्नमैन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जोश हेज़लवुड, मिशेल ओवेन और मैथ्यू कुह्नमैन के अलावा मिशेल स्टार्क और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 26 ओवर में 137 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 136/9, 26 ओवर (रोहित शर्मा 8 रन, शुभमन गिल 10 रन, विराट कोहली 0 रन, श्रेयस अय्यर 11 रन, केएल राहुल 38 रन, अक्षर पटेल 31 रन, वाशिंगटन सुंदर 10 रन, नितीश कुमार रेड्डी नाबाद 19 रन, हर्षित राणा 1 रन, अर्शदीप सिंह 0 रन और मोहम्मद सिराज नाबाद 0 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (जोश हेज़लवुड 2 विकेट, मिशेल स्टार्क 1 विकेट, नाथन एलिस 1 विकेट, मैथ्यू कुह्नमैन 2 विकेट और मिशेल ओवेन 2 विकेट).

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.