India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Preview: आज भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारत बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 36th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप A में भारत पहले ही सुपर एट में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला सम्मान की लड़ाई जैसा है. भारत टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

भारत की टीम में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. टीम प्रबंधन इस मुकाबले में बेंच खिलाड़ियों को मौका देने पर भी विचार कर सकता है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम में मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन और लोगन वैन बीक जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

नीदरलैंड्स ने हाल के मुकाबलों में दबाव झेला है, लेकिन बड़े मंच पर भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलना उनके लिए अनुभव हासिल करने का बड़ा अवसर होगा. अहमदाबाद में बड़ी भीड़ के सामने खेलने का अनुभव भी उनके लिए खास रहेगा.

भारत बनाम नीदरलैंड्स टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NED T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच अबतक कुल दो ही टी20 मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने यह दोनों मुकाबला अपने नाम किया था. जबकि, नीदरलैंड की टीम ने अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. टीम इंडिया ने दोनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीते हैं. ये दोनों मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे, जहां भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में शानदार प्रदर्शन किया था.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. बड़े मैदान के कारण स्पिनरों की भूमिका भी अहम हो सकती है. टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों को देखते हुए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs NED Key Players To Watch Out): सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, स्कॉट एडवर्ड्स, बास डी लीडे और लोगन वैन बीक जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): सूर्यकुमार यादव और पॉल वैन मीकेरेन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या और बास डी लीडे के बीच ऑलराउंड प्रदर्शन की जंग भी दिलचस्प रहेगी. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मैक्स ओ'डॉउड के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है.

भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच 36वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs NED T20 World Cup 36th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला आज भारत और नीदरलैंड्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले 36वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs NED T20 World Cup 36th Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच 36वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs NED T20 World Cup 36th Match Live Streaming In India)

भारत और नीदरलैंड्स के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NED 36th Match Playing Prediction)

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), मैक्स ओ'डॉउड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, रोएलोफ वैन डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.