क्रिकेट

IND-W vs SL-W 4th T20I 2025, Thiruvananthapuram Weather Report: भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला चौथे टी20 में कोहरा खराब करेगा मैच का मजा? जानिए कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम के मौसम का हाल

28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन के समय तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जिसके साथ आर्द्रता 50 से 66.5 प्रतिशत तक रहेगी. हवा की गति 10.5 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 3 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी, जो मैच के समय कम दिखाई देगी.

IND-W vs SL-W 4th T20I 2025, Thiruvananthapuram Weather Report: भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला चौथे टी20 में कोहरा खराब करेगा मैच का मजा? जानिए कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम के मौसम का हाल
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

India Women’s National Cricket Team vs Sri Lanka Women’s National Cricket Team, Thiruvananthapuram Weather Report: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का चौथा मुकाबला 28 दिसंबर 2025(कविवार) को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ जारी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में अब तक तीन मैचों में लगातार तीन शानदार जीत दर्ज कर सीरीज़ अपने नाम कर ली है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारत का दबदबा साफ नजर आया, जहां रेणुका सिंह ठाकुर ने गेंद से और शैफाली वर्मा ने बल्ले से टीम को मजबूती दी. टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव जरूर किए, लेकिन इससे संतुलन बिगड़ने के बजाय और मजबूत हुआ. तीनों मुकाबलों में भारत ने लक्ष्य का पीछा बेहद सहजता से किया और कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में श्रीलंका को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया. श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला चौथे टी20 से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

दूसरी ओर, चमारी अथापथु की कप्तानी वाली श्रीलंका महिला टीम इस सीरीज़ में आत्मविश्वास की कमी से जूझती नजर आई. परिस्थितियां उनके पक्ष में होने और तीनों मैचों में टॉस जीतने के बावजूद लंकाई टीम भारतीय दबाव से उबर नहीं सकी. मैदान पर उनका तालमेल और रणनीति दोनों ही कमजोर दिखाई दिए, जिसका नतीजा उन्हें निराशाजनक सीरीज़ हार के रूप में भुगतना पड़ा. अब श्रीलंका का आखिरी लक्ष्य यही रहेगा कि बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर सम्मानजनक विदाई ली जाए, जबकि भारतीय टीम की नजरें लगातार चौथी जीत हासिल करने पर टिकी होंगी.

तिरुवनंतपुरम के मौसम का हाल(Thiruvananthapuram Weather Report)

मैच के दिन तिरुवनंतपुरम का मौसम क्रिकेट खेलने के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन के समय तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जिसके साथ आर्द्रता 50 से 66.5 प्रतिशत तक रहेगी. हवा की गति 10.5 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 3 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी, जो मैच के समय कम दिखाई देगी. आकाश आंशिक बादलों से ढका रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम (लगभग 3 प्रतिशत) है. दिन भर धूप निकली रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी और आर्द्रता दोनों से जूझना पड़ेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2025 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).