IND (W) vs ENG (W) 1st Test Day 1: कप्तान हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट का अर्धशतक, इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 6/269

कप्तान हीथर नाइट (95) और टैमी ब्यूमोंट (66) की अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत के खिलाफ यहां काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन बुधवार को दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 269 रन बना लिए.

भारत बनाम इंग्लैंड महिला खिलाड़ी (Photo Credits: ICC)

ब्रिस्टल, 16 जून: कप्तान हीथर नाइट (95) और टैमी ब्यूमोंट (66) की अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत के खिलाफ यहां काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन बुधवार को दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में छह विकेट पर 269 रन बना लिए. स्टंप्स तक सोफिया डंकली ने 47 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन और कैथरीन ब्रंट 30 गेंदों पर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से डेब्यू मैच खेल रहीं स्नेह राणा ने तीन विकेट लिए जबकि दीप्ति शर्मा ने दो और पूजा वस्त्राकर ने अबतक एक विकेट लिया है. इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लॉरेन विंफील्ड हिल और ब्यूमोंट ने मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही वस्त्राकर ने विंफील्ड को आउट कर इंग्लिश टीम को पहला झटका दिया. विंफील्ड ने 63 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए.

इंग्लैंड की टीम ने लंच ब्रेक तक एक विकेट पर 86 रन बनाए थे और दूसरे सत्र में भी उसने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. ब्यूमोंट ने नाइट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की.हालांकि, स्नेह ने ब्यूमोंट को आउट कर उनकी पारी का अंत किया. ब्यूमोंट ने 144 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 66 रन बनाए. इसके बाद तीसरे सत्र में नाइट ने नताली स्काइवर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की. दीप्ति ने स्काइवर (42) को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप की इनामी राशि भारतीय महिला टीम को इस हफ्ते मिलेगी

इसके कुछ देर बाद ही स्नेह ने विकेटकीपर बल्लेबाज एमी एलेन जोनेस (1) को आउट किया. दीप्ति ने शतक की ओर बढ़ रही नाइट को पवेलियन भेजा. नाइट ने 175 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 95 रन बनाए. नाइट के पवेलियन लौटने के बाद स्नेह ने जॉíजया एलविस (5) को आउट कर इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Video Highlights: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया, एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन; यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Scorecard: पिंक बॉल टेस्ट में एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Pitch Report: पर्थ में तीसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एलिसा हीली को देंगे यादगार विदाई? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\