IND vs WI 3rd T20: तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली-ऋषभ पंत हुए बाहर

बता दें कि वेस्टइंडीज के साथ सीरीज के बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला 24 फरवरी को लखनऊ में होगा जिसके बाद दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेला जाएगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को वनडे (ODI) के बाद अब टी20 सीरीज (T20 Series) में भी धमाकेदार अंदाज में हरा दिया हैं. कल यानी रविवार को कोलकाता (Kolkata) में तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया का दो धाकड़ बल्लेबाज तीसरे मैच से बाहर हो गए है. बीसीसीआई (BCCI) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 10 दिन का ब्रेक दिया है. IND vs WI 2nd T20: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, वनडे के बाद टी20 सीरीज पर कब्जा

विराट कोहली और ऋषभ पंत दोनों ही खिलाड़ी कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं. विराट कोहली और ऋषभ पंत ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े, जिससे टीम इंडिया ने आठ रन की जीत के साथ तीन मैच की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली और ऋषभ पंत दोनों श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रही तीन टी20 मैच की सीरीज नहीं खेलेंगे. इस सीरीज के दो अन्य मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे. कोहली और पंत दोनों श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे. श्रीलंका सीरीज के खत्म होने और इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में 11 दिन का अंतर है.

बता दें कि वेस्टइंडीज के साथ सीरीज के बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला 24 फरवरी को लखनऊ में होगा जिसके बाद दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेला जाएगा. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 4 से 8 मार्च तक मोहाली में खेला जाएगा, जो विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा. आखिरी टेस्ट मैच 12 से 16 मार्च के बीच खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराया, अंक तालिका में टॉप पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\