IND vs WI 1st Test: अजिंक्य रहाणे की शानदार बल्लेबाजी, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 203/6

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कैरियबन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 68.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits : Getty Images)

भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कैरियबन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 68.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं. क्रीज पर रविंद्र जड़ेजा और ऋषभ पन्त मौजूद है. भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने सबसे ज्यादा 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. हनुमा विहारी के साथ मिलकर उन्होंने 82 रनों की साझेदारी की.

अजिंक्य रहाणे के अलावा हनुमा विहारी ने 31 और केएल राहुल ने 44 रनों का योगदान दिया. भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया और वह 9 रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गए. वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच को 3, शेनन गेब्रियल को 2 और रोस्टन चेज को एक विकेट मिला है. बारिश के कारण बीच में पहले दिन का खेल रोका भी गया था. अब देखना होगा कि पहली पारी में भारत कितना स्कोर बनाता है.

यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया के बल्लेबाजी-गेंदबाजी और फील्डिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये तीन नाम, CAC ने किया ऐलान

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था मगर तब भी उन्हें पहले मैच में मौका नहीं दिया गया. उनके अलावा टीम में रविचंद्रन अश्विन का नाम न होने से भी फैन्स को काफी हैरानी हुई. ऋद्धिमान साहा,कुलदीप यादव और उमेश यादव को भी प्लेयिंग 11 में जगह नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड