क्रिकेट

IND vs SL, ICC CWC 2019: बाउंड्री के पास आराम से मैच का लुत्फ उठा रहे थे युजवेंद्र चहल, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को भारतीय टीम में लिया गया था. चहल अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं और प्लेयिंग 11 में न होने के बावजूद वह फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए. दरअसल, युजवेंद्र चहल बाउंड्री के पास आराम से मैच का लुत्फ उठा रहे थे और उनकी ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है

IND vs SL, ICC CWC 2019: बाउंड्री के पास आराम से मैच का लुत्फ उठा रहे थे युजवेंद्र चहल, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
युजवेंद्र चहल को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल (Photo Credits: Twitter)

श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ मैच के लिए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की जगह  कुलदीप यादव को भारतीय टीम (Indian Team) में लिया गया था. चहल अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं और प्लेयिंग 11 में न होने के बावजूद वह फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए. दरअसल, युजवेंद्र चहल बाउंड्री के पास आराम से मैच का लुत्फ उठा रहे थे और उनकी ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. अब फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

युजवेंद्र चहल की तस्वीर पर फैन्स मजेदार मीम्स बना रहे हैं. जब आप इन मीम्स को देखेंगे, तब आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. बता दें कि युजवेंद्र चहल ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 11 विकेट झटके हैं. एक नजर डालिए इन ट्वीट्स पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs SL, ICC CWC 2019: धोनी ने विकेट के पीछे फिर दिखाया कमाल, लाजवाब स्टंपिंग कर कुसल मेंडिस को वापस भेजा पवेलियन, देखें वीडियो

मैच की बात करें तो 47 ओवर्स तक श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 244 रन था. श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार शतक जड़ा. वह 107 रन पर नाबाद खेल रहे थे. उनके आलवा लाहिरू थिरिमाने ने भी 53 रनों का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 2 और हार्दिक पांड्या,रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव ने तब तक  1-1 विकेट झटके थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).