Ind Vs SA Series 2021-22: केएल राहुल के उपकप्तान बनते ही पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने दिया बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम का उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ये जिम्मेदारी मिली है. रोहित शर्मा से पहले यह जिम्मेदारी दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पास थी लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण रहाणे को उपकप्तानी से हटा दिया गया हैं.

केएल राहुल और विराट कोहली (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) का दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा. दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं. टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. मुंबई (Mumbai) में टीम के नेट सेशन के दौरान उन्हें चोट लग गई. रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाए जाने पर बड़ा बयान दिया हैं. Ind Vs SA Test Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बना सकते हैं ये खास रिकॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सबा करीम ने कहा कि मेरे हिसाब से केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाने का फैसला एकदम सही है. कभी-कभी चयनकर्ता टीम मैनेजमेंट से बात करते हैं कि वहां से क्या फीडबैक आ रहा है. उनके दिमाग में क्या चल रहा है कि कौन भविष्य में टीम के लिए एक बेहतरीन लीडर हो सकता है और तभी कोई कोई निर्णय लिया जा सकता है. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केएल राहुल को उपकप्तान बनाए जाने से कप्तान विराट कोहली भी काफी खुश होंगे.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम का उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ये जिम्मेदारी मिली है. रोहित शर्मा से पहले यह जिम्मेदारी दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पास थी लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण रहाणे को उपकप्तानी से हटा दिया गया हैं.

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका है. इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं. टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Mirpur Pitch Report And Weather Update: मीरपुर में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

PAK vs BAN 1st Test Day 2 Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जेन भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव, जानें सभी डिटेल्स

RCB Playoffs Scenario In IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा समीकरण

LSG vs RCB, IPL 2026 50th Match Scorecard: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से दी शिकस्त, प्रिंस यादव ने चटकाए विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड