IND vs SA 1st Test : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़ने के बाद दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

राहुल ने कहा, "मैं वास्तव में अपने शतक से खुश हूं. जब आपको शतक बनाना होता है तो बहुत सारी भावनाएं उससे जुड़ी होती हैं. आप बल्लेबाजी करते हैं और 6-7 घंटे गेंदबाजों का सामना करते हैं. इस बीच अगर खिलाड़ी क्रीज पर खड़े रहकर शतक लगाता है, तो वह उसे काफी उत्साहित करता है."

केएल राहुल (Photo Credits: Twitter/BCCI)

सेंचुरियन: भारत (India) के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में शतक बनाने के लिए कई तरह की भावनाओं से गुजरना पड़ता है. उन्होंने कहा कि क्रीज में घंटों खड़े रहने और गेंदबाजों का सामना करने के बाद मुझे मैच खेलने में आनंद आता है. उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहले दिन के खेल में नॉट आउट रहने से बहुत खुश हूं. सुपरस्पोर्ट पार्क में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन, राहुल ने 122 रन की नाबाद पारी खेली. IND vs SA 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी गई

राहुल ने कहा, "मैं वास्तव में अपने शतक से खुश हूं. जब आपको शतक बनाना होता है तो बहुत सारी भावनाएं उससे जुड़ी होती हैं. आप बल्लेबाजी करते हैं और 6-7 घंटे गेंदबाजों का सामना करते हैं. इस बीच अगर खिलाड़ी क्रीज पर खड़े रहकर शतक लगाता है, तो वह उसे काफी उत्साहित करता है."

राहुल ने कहा, "वास्तव में मैं खुश हूं कि टीम के खिलाड़ी मुझे और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, मैंने नाबाद रहते हुए शतक लगाया जिससे अन्य खिलाड़ी भी बेहद खुश हैं."

दक्षिण अफ्रीका में अपने पहले टेस्ट शतक के बारे में बात करते हुए राहुल ने अच्छी तैयारी और वर्तमान में क्रीज पर बने रहने की कोशिश पर जोर दिया. उन्होंने कहा, "अभ्यास सत्र के दौरान खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैंने काफी अभ्यास किया था. मैंने नेट में भी अभ्यास किया था और गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया था."

29 वर्षीय उप-कप्तान ने 16 चौकों और एक छक्के की नाबाद पारी के दौरान अपने धैर्य और शांति से खुद को चौंका दिया. उन्होंने कहा, "इंग्लैंड में भी जब मैंने लॉर्डस में शतक लगाया था तो मैंने शतक बनाने के लिए आखिरी एक रन के बारे में नहीं सोचा था. मेरा ध्यान हमेशा गेंद पर रहता है और हम इसी तरह खेल का आनंद लेते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड