IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी टीम की सराहना की और लिखा, "बारिश के कारण एक दिन धुल जाने के बावजूद सेंचुरियन में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई."

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) सहित पूर्व भारतीय क्रिकेटरों (Indian Cricketers) ने गुरुवार को सेंचुरियन में ऐतिहासिक जीत के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम की प्रशंसा की. साथ ही, उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी ये टीम टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता रखती है. सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 113 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. यह सेंचुरियन में भारत की पहली ऐतिहासिक जीत है, जिसे काफी हद तक दक्षिण अफ्रीका के लिए एक किला माना जाता है. Ind vs SA: पहला टेस्ट तो टीम इंडिया ने जीत लिया मगर ये अब भी है कमजोर कड़ी, अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका उठा सकती है फायदा

इस जीत के बाद तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, "एक टीम द्वारा शानदार गेंदबाजी, जो दुनिया में कहीं भी एक टेस्ट मैच में 20 विकेट ले सकती है. टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए बधाई."

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, "ब्रिस्बेन, ओवल, लॉर्डस और अब सेंचुरियन में जीतने वाला पहला एशियाई राष्ट्र बनने पर पूरी टीम को बधाई."

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के प्रयासों की सराहना की.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "सिडनी में पहली शानदार जीत से वर्ष की शुरुआत फिर गाबा में एक अविश्वसनीय जीत के बाद, लॉर्डस की जीत विशेष थी और अब भारत ने सेंचुरियन में शानदार जीत के साथ वर्ष का अंत किया. इसके लिए टीम इंडिया को बधाई."

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने भी टीम की सराहना की और लिखा, "बारिश के कारण एक दिन धुल जाने के बावजूद सेंचुरियन में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई."

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\