IND vs PAK, CWC 2019: भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से दी मात, रोहित शर्मा को मिला 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में आज मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) मैदान में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बारिश से बाधित मैच में 89 रनों से शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की अपनी तीसरी सफलता प्राप्त कर ली है.

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक (Photo: Getty Images)

IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में आज मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) मैदान में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बारिश से बाधित मैच में 89 रनों से शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की अपनी तीसरी सफलता प्राप्त कर ली है. भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब 22 जून को अफगानिस्तान के साथ है, वहीं पाकिस्तान का मुकाबला 23 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ है.

बता दें कि आज भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी. इसी दौरान मैदान में एक बार फिर से बारिश ने दस्तख दे दी. बारिश जब बंद हुई तो पाकिस्तानी टीम को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 5 ओवर में 136 रन मिला लेकिन टीम यह लक्ष्य भी नहीं पा सकी.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK, CWC 2019: मैच के दौरान उबासी ले रहे थे पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पाकिस्तान के लिए आज इमाम-उल-हक ने 07, फखर जमान ने 62, बाबर आजम ने 48, मोहम्मद हफीज ने 09, कप्तान सरफराज अहमद ने 12, शोएब मलिक ने 0, इमाद वसीम ने नाबाद 46 और शादाब खान ने नाबाद 19 रन बनाए.

भारतीय टीम के लिए आज कुलदीप यादव, विजय शंकर और हार्दिक पांड्या ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार को कोई सफलता नहीं मिली. बता दें कि आज भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा को शानदार 140 रनों की शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs South Africa: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाई हैं तबाही, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

\