IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: धोनी के इस वीडियो को देखकर भारत के हर क्रिकेट प्रेमी की आंखे होंगी नम, आप नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

बुधवार को विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से शिकस्त दी. धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह पवेलियन वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर निराशा दिख रही है.

एम एस धोनी (Photo Credits: Twitter)

बुधवार को विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारत (India) को 18 रनों से शिकस्त दी. रविंद्र जड़ेजा और एम एस धोनी (MS Dhoni) ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की मगर दोनों खिलाड़ी ऐसा करने में असफल हुए. रविंद्र जड़ेजा ने 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 गेंदों पर 77 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. साथ ही धोनी ने भी 72 गेंदों पर 50 रन बनाए. अंतिम 2 ओवर्स में भारत को 31 रनों की जरुरत थी मगर 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी रन आउट हो गए और लाखों भारतीयों का दिल टूट गया.

धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह पवेलियन वापस जाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर निराशा दिख रही है. वीडियो देखकर हर भारतीय फैन की आंखे नम हो जाएगी. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: हार के बाद पीएम मोदी बोले- हार-जीत जीवन का हिस्सा, हमें भारतीय टीम पर गर्व है

 आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 240 रनों का लक्ष्य दिया था. न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. साथ ही कप्तान विलियमसन ने भी 67 रनों का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जड़ेजा को भी 1-1 सफलता मिली.
Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स