Ind vs NZ, CWC 2019 Semi Final: बुधवार को टीम इंडिया के लिए आसान होगी राह

मैच जब रुका तब रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद हैं. न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. विलियम्सन ने 95 गेंदों का सामना कर 67 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके लगाए. आईसीसी विश्व कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है.

टीम इंडिया (Photo: Getty)

मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर मंगलवार को न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. मैच आज (बुधवार) दोबारा शुरू होगा. बहरहाल, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि बुधवार को मैच शुरू होने पर टीम इंडिया को एडवांटेज होगा. मोंटी पनेसर ने कहा कि भारत की गेंदबाजी लगभग पूरी हो चुकी है और उन्हें टारगेट के बारे में पता है और उसका आकलन कर सकते हैं.

बता दें कि ICC Cricket World Cup 2019 के पहले सेमी फाइनल में बारिश ने खलल डाला. मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था. मैच में बारिश आई जो काफी देर तक जारी रही. बीच-बीच में यह रूकी लेकिन फिर शुरू हो गई. अंपायरों ने फैसला किया कि आज (मंगलवार) को मैच नहीं हो पाएगा इसलिए बुधवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा.

मैच जब रुका तब रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद हैं. न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. विलियम्सन ने 95 गेंदों का सामना कर 67 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके लगाए. आईसीसी विश्व कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है. इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था. 1999 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में ऐसा हो चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी