IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर होगा विराट कोहली और शिखर धवन का ये खास रिकॉर्ड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली और शिखर धवन का खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. मौजूदा समय में वह शानदार फॉर्म में हैं. शुभमन गिल ने तीसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगया था.

शुभमन गिल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मैच आज खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ वनडे सीरीज टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के लिए खास है. वह इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से वनडे में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. भारत के लिए वनडे में नया रिकॉर्ड कायम करने के लिए उन्हें सिर्फ 106 रन की दरकार है.

आज के मुकाबले में अगर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 106 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली और शिखर धवन का खास रिकॉर्ड तोड़ देंगे. IND VS NZ, 1st ODI Live Score: पहले वनडे में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड पर एक नजर

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और शिखर धवन के नाम भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 1000 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इन दोनों बल्लेबाजों ने संयुक्त रूप से वनडे की 24-24 पारियों में टीम इंडिया के लिए सबसे तेज एक हजार रन पूरे किए हैं. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे की 18 पारियों में अब तक 894 रन बना चुके हैं. अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 106 रन बनाते हैं तो शुभमन भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

बता दें कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे वनडे में शुभमन गिल ने शानदार 116 रन की शतकीय पारी खेली थी. पिछले कुछ समय से गिल वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले पांच मैचों में गिल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शुभमन गिल ने 45 (नाबाद), 13, 70, 21, और 116 रन बनाए हैं. इस तरह पिछले 5 वनडे में उनके बल्ले से कुल 265 रन निकले हैं. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला चला तो वह बड़े आराम से विराट कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान बना सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू