IND vs ENG: विराट के वीरों के कारनामे से पाकिस्तान में भी खुशी की लहर, अंग्रेजों की शिकस्त पर देखें पाक मीडिया का रिएक्शन
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला का चौथा मुकाबला द ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम इग्लैंड को 157 रनों से शिकस्त दी. ओवल में इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली है. मुकाबले के बाद विराट के वीरों के कारनामे से पाकिस्तान में भी खुशी की लहर.