IND vs ENG 4th Test: इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

बता दें कि माइकल वॉन ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है. माइकल वॉन ने रोहित शर्मा को एक स्टाइलिश खिलाड़ी बताया और कहा कि इस तरह के खिलाड़ी उन्हें बहुत पसंद हैं. वॉन ने कहा कि रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो दबाव में होने के बावजूद भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने भारत द्वारा जीत के लिए दिए गए 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को चौथा टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए अब भी 291 रनों की जरूरत है.  इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. ENG vs IND 4th Test Day 4: ओवल टेस्ट के चौथे दिन ठाकुर, पंत और मोईन अली समेत इन खिलाड़ियों ने बनाए प्रमुख रिकॉर्ड, यहां पढ़ें सब एक नजर में

बता दें कि माइकल वॉन ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है. माइकल वॉन ने रोहित शर्मा को एक स्टाइलिश खिलाड़ी बताया और कहा कि इस तरह के खिलाड़ी उन्हें बहुत पसंद हैं. वॉन ने कहा कि रोहित शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो दबाव में होने के बावजूद भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हैं. मुझे ऐसे खिलाड़ी काफी पसंद हैं. मुझे उन खिलाड़ियों की बल्लेबाजी बहुत अच्छी लगती है जो दबाव में होने के बावजूद खेलें और रोहित शर्मा इन खिलाड़ियों में से एक हैं. उनकी बल्लेबाजी देखना मुझे काफी अच्छा लगता है.

ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक ठोका. उन्होंने 256 गेंद पर 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 127 रनों की उम्दा पारी खेली. रोहित शर्मा का ये टेस्ट करियर का 8वां शतक है और विदेशी सरजमीं पर उनका पहला टेस्ट शतक है.

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर अपने 11 हजार रन भी पूरे किए. रोहित शर्मा ने 246 पारियों में ये कारनामा किया. ओवल टेस्ट मैच की बात करें तो इस वक्त टीम इंडिया काफी अच्छी स्थिति में है.टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 368 रनों का लक्ष्य रखा हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी