Ind vs Eng 3rd T20I 2021: इयोन मोर्गन ने जीता टॉस, टीम इंडिया को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी आज अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.

विराट कोहली और इयोन मोर्गन (Photo Credits: Facebook and Instagram)

Ind vs Eng 3rd T20 Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैचों की T20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी आज अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम सात बजे से किया जाएगा. इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई जहां इयोन मोर्गन कर रहे हैं, वहीं भारतीय टीम की कमान विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में है.

बात करें इस T20 सीरीज में दोनों टीमों की स्थिति के बारे में तो दोनों ही टीमें इस श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं. मेहमान टीम इंग्लैंड ने पहले T20 मुकाबले में जहां टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया था. वहीं भारतीय टीम ने दूसरे T20 मुकाबले में पलटवार करते हुए मेहमान टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of India vs England 3rd T20I 2021: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

बता दें कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टीम अबतक 16 बार आमने सामने हुई है. इसमें दोनों ही टीमों ने क्रमशः अबतक एक दूसरे के खिलाफ आठ-आठ जीत हासिल की है. दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला 19 सितंबर साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 18 रन से शिकस्त दी थी.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें- Navdeep Saini का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के माध्यम से कह गए सब कुछ, पढ़ें पूरी खबर

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड