क्रिकेट

Ind Vs Eng 2nd Test 2021: टीम इंडिया की जीत का ट्विटर पर मना जश्न, Virat Kohli, Suresh Raina समेत अन्य क्रिकेटरों ने दी बधाई

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 482 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

Ind Vs Eng 2nd Test 2021: टीम इंडिया की जीत का ट्विटर पर मना जश्न, Virat Kohli, Suresh Raina समेत अन्य क्रिकेटरों ने दी बधाई
टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

Ind Vs Eng 2nd Test 2021: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 482 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अक्षर और अश्विन के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 रन देकर दो विकेट लिए. यहां लेग स्पिनर अक्षर पटेल (5/60) और ऑफ स्पिनर (3/53) की शानदार गेंदबाजी के दमपर भरात को ये बड़ी जीत हासिल हुई.

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मोईन अली ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सबसे ज्यादा 43 रन, कप्तान जोए रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन, डेनियल लॉरेंस ने 26, रोरी बर्न्‍स ने 25, ओली पोप ने 12 रन बनाए. टीम इंडिया की इस जीत का जश्न मनाते हुए सुरेश रैना, इरफान पठान समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है. पढ़ें उनके ये ट्वीट्स:

विराट कोहली (Virat Kohli)

प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha)

सुरेश रैना (Suresh Raina)

इरफान पठान (Irfan Pathan)

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra)

इससे पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).